फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दिव्यांग रूपी मानव ऋंखला में शामिल हुए पांच हजार कर्मी

दिव्यांग रूपी मानव ऋंखला में शामिल हुए पांच हजार कर्मी

Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग रूपी मानव ऋंखला में शामिल हुए पांच हजार कर्मी
दिव्यांग रूपी मानव शृंखला में शामिल हुए पांच हजार कर्मी
विज्ञापन

फोटो-
- मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित था कार्यक्रम
- मंडलायुक्त ने दिलाया मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत दिव्यांग रूपी मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को बेहतर संदेश देने की कोशिश हुई। इस शृंखला में जिले के पांच हजार से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की। मंडलायुक्त अनिल सागर की मौजूदगी से 12 मई को पिछले चुनावों की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए संकल्प लिया गया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल स्थित परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दिव्यांग रूपी मानव ऋंखला बनाया गया। इस मौके पर आला अफसरों ने एक-दूसरे को पुष्पगुच्छ देकर अभियान को बढ़ाने के लिए हाथ बढ़ाया तो उपायुक्त स्वत: रोजगार राम आसरे सिंह ने दिव्यांग मतदाता आईकॉन मोनी वर्मा को पुष्प गुच्छ दिया गया। आयुक्त बस्ती मंडल/रोल प्रेक्षक अनिल कुमार सागर ने चुनाव संबंधी शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि जनपद में कुल 25878 दिव्यांग मतदाता है। बूथों पर व्हील चेयर अथा ट्राइसाइकिल की व्यवस्था की गई है। सभी 2248 बूथों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुलभ कराई गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप हर्षिता माथुर ने अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महोत्सव में सबकी भागीदारी राष्ट्र निर्माण की दिशा और दशा तय करेगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय, प्रभारी अधिकारी लोकसभा निर्वाचन देवेश कुमार गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेश चन्द्र निगम, बांसी प्रबुद्ध सिंह, डुमरियागंज राजेन्द्र प्रसाद, इटवा त्रिभुवन, शोहरतगढ़ अनिल कुमार, परियोजना निदेशक संत कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह, बीएसए राम सिंह, डीआईओएस अवधेश कुमार मौर्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed