फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   न्यायालय के गेट पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

न्यायालय के गेट पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2019 11:03 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के गेट पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन
बांसी में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। बांसी न्यायिक क्षेत्र से कुछ थानों को अन्यत्र न्यायालय में भेजे जाने के विरुद्ध बांसी मुंसिफ न्यायालय के सभी अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायालय के गेट पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक बांसी क्षेत्र के विभाजन को वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक संयुक्त बैठक सिविल बार भवन के मीटिंग हॉल में हुई। इसमें प्रतिनिधिमंडल द्वारा जनपद न्यायाधीश सत्र न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धार्थनगर से की गई वार्ता का विवरण बताया गया। जिससे सभी अधिवक्तागण असंतुष्ट हुए और इस बात का विरोध किया कि बांसी स्थित समस्त न्यायालयों के न्याय क्षेत्राधिकार मैं किसी भी तरह का फेरबदल या हस्ताक्षेप न किया जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि मालूम हुआ है कि थाना भवानीगंज का क्षेत्राधिकार जो न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी को प्राप्त है, उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट डुमरियागंज को हस्तांतरित कर दिया गया है। जबकि 5 मार्च को न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर द्वारा थाना डुमरियागंज का क्षेत्राधिकार न्यायिक मजिस्ट्रेट डुमरियागंज को दिया गया था। मगर किसी दबाव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ने बांसी स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट के क्षेत्राधिकार भवानीगंज को न्यायिक मजिस्ट्रेट डुमरियागंज के न्यायालय में भेजने का आदेश दिया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है।
विज्ञापन

यह हड़ताल तब तक जारी रहेगा, जब तक अधिवक्ताओं की मांगे पूरी नहीं हो जाती। अधिवक्ताओं ने यह प्रस्ताव भी पारित किया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर द्वारा पारित आदेश 14 व 15 मार्च को वापस होने तक बांसी के अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव की प्रति बांसी स्थित समस्त पीठासीन अधिकारी के माध्यम से जनपद एवं सत्र न्यायाधीश तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर को भी प्रेषित किया है। प्रदर्शन में ध्रुव नारायण मिश्र, राधे मोहन शर्मा, सत्य प्रकाश, रमेश उपाध्याय, नितेंद्र कुमार उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, बाबूराम वर्मा, तमन्ना हैदर रिजवी, मोहम्मद इस्माइल खान, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, नर्मदा प्रसाद त्रिपाठी, भूषण पांडेय, रामचंद्र मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, ओम प्रकाश दुबे, संध्या श्रीवास्तव और राघवेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed