फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   farmer sale his padi at any center

अब किसी भी केंद्र पर धान बेच सकेंगे किसान

Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 18 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
farmer sale his padi at any center
बरसात ने बिगाड़ा धान का स्वाद - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। किसान अब किसी भी सरकारी क्रय केंद्र पर अपनी उपज बेच सकेंगे। बस उनका ऑनलाइन पंजीयन होना चाहिए। इसके साथ ही 100 क्विंटल तक धान बिना सत्यापन के बेच सकेंगे। अभी तक किसान राजस्व गांव के अनुसार निर्धारित केंद्र पर ही बेच सकते थे। धान खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रदेश सरकार किसानों को सहूलियत देते हुए पंजीयन करा चुके किसानों को 100 क्विंटल तक धान बिना सत्यापन के बेचने की अनुमति दी है। अभी तक बिना सत्यापन के सीमांत व लघु किसानों को 25 व 50 क्विंटल धान बेचने की अनुमति थी। इस संबंध में डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया के अब कोई भी किसान किसी भी क्रय केंद्र पर धान बेच सकेगा। निर्धारित क्रय केंद्र पर धान बेचने की अनिवार्यता खत्म हो गई है। इसके साथ ही 100 क्विंटल तक धान बिना सत्यापन के बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


अब तक 40 टन धान खरीदा गया
धान खरीद के लिए जिले में 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होनी थी। मगर क्रय केंद्र प्रभारी मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर चले गए। 15 को हड़ताल खत्म हुई और 16 नवंबर से धान की खरीद शुरू हुई। 16 और 17 को दो दिनों में कुल 40 टन धान की की खरीद की गई। यह जानकारी जिला विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed