फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   व्यापारी बोले,नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए

व्यापारी बोले,नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए

Wed, 31 Oct 2018 10:22 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 31 Oct 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी बोले,नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदला जाए
कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। इस दौरान नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर किए जाने की मांग की गई और व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय कसौधन ने कहा कि 29 दिसंबर 1988 को जिले का सृजन सिद्धार्थनगर के रूप में किया गया था। जबकि रेलवे स्टेशन का नाम नौगढ़ कर दिया गया। जनपद सिद्धार्थनगर की पावन भूमि भगवान गौतम बुद्ध के नाम से संसार में प्रसिद्ध है। इसलिए रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किया जाना आवश्यक है। कसौधन ने कहा कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज हो गया तो नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर क्यों नहीं हो सकता है? नौगढ़ के बजाय सिद्धार्थनगर डिपो कर दिया गया, लेकिन रेलवे स्टेशन का नाम नहीं बदला गया। व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन का नाम सिद्धार्थनगर किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। इस दौरान रवि शर्मा, अशोक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed