फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पॉलिथीन बंदी का दिखा असर, थैला लेकर निकले लोग

पॉलिथीन बंदी का दिखा असर, थैला लेकर निकले लोग

Sun, 15 Jul 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 15 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन बंदी का दिखा असर, थैला लेकर निकले लोग
थैला लेकर निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के पहले दिन रविवार की वजह से अधिकांश स्थानों पर अफसर भले ही घरों से नहीं निकले, लेकिन जागरूकता के कारण पॉलिथीन पर बैन का असर बाजारों में दिखा। ज्यादातर लोग बाजार निकले तो उनके पास थैला था। जो नहीं लेकर निकले उन्हें खरीदना पड़ा। बंदी के चलते थोक व्यापारियों के यहां 50 माइक्रोन से नीचे की पॉलिथीन गायब हो गई, वहीं फुटकर दुकानदार पॉलिथीन से परहेज दिखे। हालांकि कुछ स्थानों पर बंदी का असर नहीं दिखा और दुकानदार सामान पॉलिथीन में देते दिखे। उन्होंने कहा कि वे बची पॉलिथीन खपा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और छापामारी के लिए जिला प्रशासन, नगरीय निकाय, पुलिस व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमें बनाने का भी आदेश आया है। लेकिन प्रतिबंध लगने के डुमरियागंज एसडीएम को छोड़कर कोई नहीं निकला। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि रविवार को बाजार बंद होने की वजह से दुकानें कम खुलीं थी। जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दी जाएगी। एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला ने बताया कि सभी निकायों में छापामारी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे में लोग पॉलिथीन को लेकर जागरूक दिखे। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि लोगों को जागरूक कर बंदी को सफल बनाया जाएगा। इसके साथ ही दुकानों पर छापा भी मारा जाएगा।
विज्ञापन


पॉलिथीन मिलने पर एसडीएम ने दी हिदायत
डुमरियागंज। रविवार को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद और निरीक्षक अजय सिंह फोर्स के साथ सुबह दस बजे नगर में मंदिर चौराहे पर पहुंचे। यहां लोगों को पॉलिथीन पर प्रतिबंध की जानकारी देने के साथ ही दुकानों पर रखी पॉलिथीन को एकत्र कर उसे नष्ट करा दिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों को आगे भी ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के आदेश वाले दिन ही नगर भ्रमण कर इसके उपयोग पर रोक लगाई गई। नगर प्रशासन द्वारा पॉलिथीन बैग को लेकर क्षेत्र में प्रचार भी कराया जा रहा है। पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक के लिए छापेमारी अभियान चलाई जाएगी। पॉलिथीन का प्रयोग और उसकी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed