फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लेखपालों ने दिया धरना

लेखपालों ने दिया धरना

Tue, 03 Jul 2018 11:06 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 03 Jul 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने दिया धरना
नौगढ़ तहसील में मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में धरना देते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। वेतन और पेंशन विसंगति को दूर करने समेत आठ सूत्री मांगें पूरी करने के लिए लेखपाल संघ ने जनपद की पांचों तहसीलों में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कार्य बहिष्कार से भू अभिलेख और राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन


नौगढ़ तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष कृष्णभूषण द्विवेदी की अगुवाई में धरने पर बैठे लेखपालों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, संजय कुमार, योगेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र भारती, जिला मंत्री राम समुझ, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, धरने में तहसील अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपाल जनता की सेवा में एक कर्मचारी के रूप में सबसे अधिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। शासन के नीतियों के क्रियान्वयन में सबसे अधिक और अग्रणी भूमिका भी लेखपाल की होती है। इसके बावजूद लेखपालों को वेतन विसंगति व संसाधनों का अभाव झेलना पड़ रहा है। इस मौके पर तहसील मंत्री राजेश प्रताप, मंडलीय मंत्री लालकृष्ण श्रीवास्तव, गंगोत्री प्रसाद पांडेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, विजय बहादुर, जग्गूलाल, रामतीरथ, देवेंद्र कुमार राठौर, मो. इस्लाम, दीपक कुमार मौर्य, दिग्विजय चौरसिया आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। धरने में तहसील अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंत्री दिलीप चौरसिया, राम करन गुप्ता, इफ्तार अहमद, अरुण श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर श्रीवास्तव, अवनीश कुमार, अनिल, गिरीश, अबू शहमा, जयशंकर उपाध्याय, प्रियंका, नीलू शर्मा, नेहा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील मंत्री सुनील श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, कमलेश मिश्रा, अमरपाल चौधरी, सुनील श्रीवास्तव, रामकुमार तिवारी, रामबक्स, निधि, सारिका, ज्योति आदि मौजूद रहे।


शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की गई। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मंत्री रामदेव यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, उमेश गौतम, हनीफ हसन, मोहम्मद हन्नान, बबिता ठाकुर, बबिता सिंह, बबिता त्यागी, आयुषी यादव, सरोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed