{"_id":"5a301c0a4f1c1bf4688c0ca2","slug":"191513102346-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह के लिए तैनात हुए मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह के लिए तैनात हुए मजिस्ट्रेट
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में 14 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था का खाका खींचते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी है। डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि दीक्षांत समारोह में एडीएम न्यायिक को कार्यक्रम स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह एएसपी अरविंद कुमार मिश्रा से समन्वय स्थापित करेंगे। हेलीपैड स्थल, पंडाल, सभास्थल, सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी एसएलओ राजेश सिंह को दी गई है। यातायात व सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम इटवा जुबेर बेग को सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल व मंच की शांति व सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह को दी गई है। मुख्य द्वार पर एसओसी चकबंदी ओमप्रकाश अंजोर, कुलपति आवास कार्यक्रम के लिए एसडीएम शोहरतगढ़ सत्यप्रकाश सिंह, क्रू व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार बांसी केसरी नंदन त्रिपाठी, स्विज काटेज के लिए तहसीलदार सदर नंदप्रकाश मौर्या व सेफ हाउस के व्यवस्था का प्रभारी तहसीलदार शोहरतगढ़ संतोष कुमार ओझा को नियुक्त किया है।