{"_id":"59a842eb4f1c1bf0278b4a64","slug":"191504199403-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 530 क्विंटल आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 530 क्विंटल आलू
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बाढ़ पीड़ितों में वितरण के कोल्ड स्टोरेज संचालक एसोसिएशन आगे आया है। एसोसिएशन ने जिले को 530 क्विंटल आलू उपलब्ध कराया है। पीड़ितों में यह आलू वितरित किया जाएगा। एसोसिएशन की इस पहल से न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी कोष पर भी भार कम पड़ेगा।
जिले के 671 बाढ़ प्रभावित गांवों में 85 हजार परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया जाना है। प्रत्येक परिवार को राहत सामग्री में 10 किलो आलू भी दिया जा रहा है। कुल साढ़े आठ लाख किलो आलू बांटा जा चुका है। आपदा की इस घड़ी में कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ने कदम बढ़ाते हुए उद्यान विभाग के माध्यम से 530 क्विंटल आलू की खेप मुहैया कराई है। जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने बताया कि विभाग के प्रयासों से यह आलू एसोसिएशन ने निशुल्क उपलब्ध कराया है। आगे भी अतिरिक्त मात्रा के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर गणेश श्रीवास्तव और वीवी त्रिपाठी भी मौजूद रहे।