फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बीआडी की घटना के बाद जिले में अलर्ट नहीं

बीआडी की घटना के बाद जिले में अलर्ट नहीं

Sat, 12 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बीआडी की घटना के बाद जिले में अलर्ट नहीं
सिद्धार्थनगर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दर्जनों मासूमों की मौत के बाद भी जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट नहीं हुआ है। जिला अस्पताल को छोड़ दें तो शनिवार को भी ग्रामीण अस्पतालों की दशा सामान्य दिनों जैसी ही रही। बेपरवाह डॉक्टर, लापरवाह कर्मचारी और इलाज को भटकते मरीज सरकारी अस्पतालों में नजर आए। महकमे की ओर से अलर्ट जारी करने की रस्मी औपचारिकता भी नहीं निभाई गई थी। जिम्मेदार यहां अस्पतालों में लिक्विड ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने की दलील देकर पल्ला झाड़ते रहे।
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों की पड़ताल में व्यवस्था की कई खामियां उजागर हुईं। कहीं पूरा अस्पताल एक कमरे में संचालित होता रहा तो कहीं संसाधनों की व्यवस्था बदहाल थी। बर्डपुर कस्बे में स्थापित ब्लॉक पीएचसी का संचालन सिर्फ एक कमरे में हो रहा है। इसी कमरे में एक तरफ डॉक्टर बैठते हैं तो दूसरी तरफ कंपाउंडर। कमरे में ही इंसेफेलाइटिस मरीजों के उपचार के लिए बेड लगा है तो एक अन्य बेड सामान्य मरीजों के लिए। एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठकर डॉ. प्रशांत अस्थाना व डॉ. महेश कुमार मरीजों का उपचार करते रहे।
विज्ञापन

एक अन्य टेबल पर फार्मासिस्ट मुरली पांडेय मरीजों को दवा दे रहे थे। काउंटर पर मरीजों की भीड़ थी। पानी भरे रास्ते से होकर अस्पताल पहुंच रहे मरीज व्यवस्था की बदइंतजामी से बेहाल दिखे। नौगढ़ पीएचसी चौतरफा पानी से घिरा रहा। मरीजों के लिए यहां तक पहुंचना ही दुष्कर रहा। बांसी के बसंतपुर सीएचसी में डॉक्टर-कर्मचारी पुराने ढर्रे पर रहे। अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार के बाबत सीएमओ डॉ. रतन कुमार का कहना था कि जिले में लिक्विड ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं है। लिहाजा यहां कोई दिक्कत नहीं। जहां तक अलर्ट की बात है तो जारी कर दिया जाएगा। जिले में किसी की जान नहीं जाने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed