फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1842 crooks will remain in the eyes of 'Trinetra'

‘त्रिनेत्र’ की नजर में रहेंगे 1842 बदमाश

Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
1842 crooks will remain in the eyes of 'Trinetra'
‘त्रिनेत्र’ की नजर में रहेंगे 1842 बदमाश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। त्रिनेत्र एप की नजर में जिले के 1842 बदमाश रहेंगे। 10 वर्ष में संगीन अपराध करने वाले इन बदमाशों को चिह्नित करके इनका डाटा त्रिनेत्र एप में अपलोड हो गया है। अब इनकी हर गतिविधियों पर नजर रहेगी। सोमवार को एएसपी सुरेशचंद रावत ने डीसीआरबी का निरीक्षण करके रिपोर्ट की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
एएसपी सुरेशचंद रावत ने पुलिस कार्यालय में बने अपराध शाखा का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां जांच में पाया गया कि शाखा में 1842 अपराधियों का संपूर्ण डाटाबेस डोजियर में बना कर त्रिनेत्र ऐप में फीडिंग की जा चुकी है। इनमें बीते 10 वर्षों में 50 ने डकैती, 59 ने लूट, 257 ने नकबजनी, 176 ने वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। शेष अभियुक्त अन्य घटनाओं में प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

इन अभियुक्तों के बारे में संपूर्ण विवरण, जैसे इनके मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पारिवारिक विवरण, सह अभियुक्त, मददगार, संरक्षणदाता और जमानत कराए जाने वाले व्यक्तियों का विवरण तैयार किया गया है। इनकी प्रत्येक माह वर्तमान स्थिति पर डीसीआरबी शाखा की ओर से प्रतिमाह जानकारी रखने तथा संदिग्ध पाए जाने पर तत्काल संबंधित थाने को सूचित किए जाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बदमाशों के संबंध में जानकारी अपडेट करते रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed