फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   girls should protect others

आत्मरक्षा के साथ दूसरों की रक्षा भी करें बालिकाएं

Tue, 30 Oct 2018 10:28 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 30 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
girls should protect others
मिशन साहसी के कार्यक्रम में प्रशिक्षण देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सेल्फ डिफेंस का सही मायने में मतलब आत्मरक्षा के साथ ही दूसरे लोगों की भी सुरक्षा करने के लिए आगे आना है। ऐसा करने से ही प्रधानमंत्री का नारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। यह बात केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को जिला जेल के सामने स्थित मैदान में आयोजित मिशन साहसी के समापन कार्यक्रम में कही। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कड़ी धूप में जिस तरह बच्चियों ने सहनशीलता का परिचय दिया है। वह काबिले तारीफ है। उन्होंने बच्चियों को और अधिक प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले बेटी होने की भनक लगते ही भ्रूण हत्या कर दी जाती थी, पर अब लोग पीएम के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के संदेश को सार्थक कर रहे हैं। जिससे हरियाणा की बेटियां देश ही नहीं विदेशों में भी परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम में बच्चियों की भारी संख्या से उत्साहित केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभाविप हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ज्ञान, शील व एकता के साथ ही छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति का नारा विद्यार्थी परिषद ने ही दिया। इस पर पहले लोग उंगली भी उठाते थे, लेकिन अब हर संगठन ने इस नारे को अपना लिया है। बांग्लादेश की सीमा पर भी अभाविप काम कर रही है। सांसद जगदंबिका पाल ने बालिकाओं से सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग में मिले गुर को अपने जीवन में उतारने की अपील की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, बस्ती से आईं डॉ. ममता पांडेय ने भी संबोधित किया। सदर विधायक श्याम धनी राही, हियुवा के मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, भाजपा नेता देशबंधु शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक व अभाविप के सह प्रांत मंत्री नित्यानंद शुक्ला, संगठन मंत्री राकेश मौर्य, जिला संयोजक सौरभ त्रिपाठी, शशांक धर, शिवशक्ति शर्मा आदि उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाल शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय समेत जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों से 50-50 बालिकाओं की सहभागिता रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समय को लेकर केंद्रीय मंत्री भी हुए गुमराह
आयोजकों ने निमंत्रण पत्र में समय 10 बजे देते हुए पूरे जिले से छात्राओं को बुला लिया था। मुख्य अतिथि लगभग दो घंटे बाद पहुंचे, 2.30 बजे कार्यक्रम समाप्त हुआ। जिससे लगभग 4.30 घंटे तक कड़ी धूप में छात्राएं परेशान होती रहीं। कभी छांव के लिए दुपट्टे का प्रयोग तो कभी प्यास बुझाने के लिए बोतलों का सहारा लेकर समय व्यतीत किया। संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने भी बालिकाओं को हुए कष्ट पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि यदि 10 बजे समय बताया गया होता वह पहुंच जाते।


भाजपा जिलाध्यक्ष को मंच पर जगह नहीं मिली
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित मिशन साहसी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी को मंच पर जगह नहीं मिली। लिहाजा उन्हें दर्शक दीर्घा में बैठना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed