फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   खुदा के बारगाह में झुके सिर

खुदा के बारगाह में झुके सिर

Sat, 02 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खुदा के बारगाह में झुके सिर
सिद्धार्थनगर। नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बकरीद का पर्व शनिवार को पूरी अकीदत और पाकीजगी से मनाया गया। अलसुबह ईदगाहों-मस्जिदों में जाकर बकरीद की नमाज पढ़ी और फिर घर पहुंचकर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी गई। एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। बकरीद को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पुलिस टीम सभी ईदगाहों, मस्जिदों के पास तैनात रही।
त्योहार पर कुर्बानी के लिए लोग दूर-दराज की मंडियों से बकरा खरीदकर लाए थे। शनिवार की अलसुबह नहा-धोकर मुस्लिम परिवारों के पुरुष सदस्य ईदगाहों और मस्जिदों की ओर निकले। वहां अकीदत के साथ परंपरा के अनुसार नमाज पढ़ी गई। नगर के बेलसड़, बद्र स्कूल, गोबरहवा, पुरानी नौगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित मस्जिद व ईदगाहों में जमात को नमाज पढ़ाई गई। नमाज खत्म होते ही लोग एक-दूसरे को गले लगाते, बधाई देते घरों की ओर निकल गए। घर पहुंचकर सबसे पहले परंपरानुसार अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश की। अधिकांश लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी। इसके बाद शुरू हुआ दावतों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। सौहार्द व भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हिंदू धर्म के लोगों ने भी घर पहुंचकर बधाइयां दीं।
विज्ञापन

बेलसड़ ईदगाह पर नमाज के दौरान सीओ सदर दिलीप कुमार, एसओ डीके श्रीवास्तव, नगर पालिका के ईओ एसके गुप्ता, अवर अभियंता आदि मौजूद रहे। बर्डपुर क्षेत्र के बर्डपुर कस्बा, मोहाना बाजार, ककरहवा, नोनहवा, चैनपुर, बजहा, गौरा बाजार, मधुबेनिया, करीमपुर, पिछौरा, पुरानी नौगढ़ आदि स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर नौगढ़ चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक, धीरेंद्र यादव, मोहाना एसओ सौदागर राय, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीसी मनरेगा उमेश चंद तिवारी, बीईओ गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटी परंपरा, बधाई देने ईदगाह नहीं पहुंचे अफसर
सिद्धार्थनगर। प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश देने वाले ईद, बकरीद पर्व पर शुरू से ही ईदगाह पहुंचकर अकीदतमंदों को बधाई देने की परंपरा रही है। जिले के डीएम, एसपी सहित पुलिस-प्रशासन के अन्य प्रमुख अधिकारी मुख्यालय पर स्थित बेलसड़ ईदगाह पर मौजूद रहकर मुस्लिम बंधुओं को गले लगाकर, हाथ मिलाकर बधाई देते रहे हैं। तमाम व्यस्तताओं के बावजूद सांसद जगदंबिका पाल भी हमेशा इन मौकों पर ईदगाह पर मौजूद रहते हैं। मगर इस बार बकरीद पर यह परंपरा टूट गई। बेलसड़ ईदगाह के बाहर टेंट व कुर्सी लगी हुई थी, लेकिन आला अधिकारी नदारद रहे। ईदगाह पर सिर्फ सुरक्षा में तैनात सीओ दिलीप कुमार, एसओ डीके श्रीवास्तव के अलावा नगर पालिका के ईओ एसके गुप्ता अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। ईदगाह पर डीएम-एसपी सहित अन्य अफसरों का न पहुंचना चर्चा का विषय रहा।

नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआएं
बांसी। तहसील क्षेत्र की ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-शांति के साथ सद्भाव कायम रखने की दुआ की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने जानवरों की कुर्बानी कर हजरत इब्राहीम की सुन्नत को अदा किया। नगर की तीन व उपनगर नरकटहा की दोनों ईदगाह पर अपने निर्धारित समय से बकरीद की नमाज अदा हुई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नगर की ईदगाह पर नगर पालिका के निवर्तमान प्रतिनिधि मो.इद्रीश पटवारी, सपा नेता अबरार हुसैन, हरिगोविंद साहू आदि ने लोगों को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी। ग्रामीण क्षेत्र के बेलौहा बाजार, पचमोहनी, हर्रया, बसडीला, मरवटिया बाजार, सेखुई, पड़रुपुर, महोखवा, काजी रुधौली, तिलौली, जमुनी, करही, खैरटिया, करमहीया, पथरा, बराव, परसपुर सहित क्षेत्र की सभी ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह, कोतवाल अनिल कुमार सिंह नगर की ईदगाह पर नमाज होने तक डटे रहे।


अकीदत से अदा की गई बकरीद की नमाज
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर कुर्बानी किया। कस्बा से सटे ग्राम पंचायत गड़ाकुल की ईदगाह में मौलाना रजीउल्लाह, जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल्ला आरिफ सिद्दीकी ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे रहे। इस दौरान अल्ताफ हुसैन, नवाब खान, वकील खान, कफील खान, सेराज अहमद, सब्बीर, डॉ.जमील अहमद, वहीद, कल्लू खान आदि मौजूद रहे। उधर, चिल्हिया और मुसहरवा मस्जिद में लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। इस मौके पर निजाम इकबाल, इबरार, इसरार, जफर अतीक, रहमान, अमजद अली, अख्तर, अनवर, रफीक, निजाम, मकबूल, जब्बार, कुतुबुद्दीन, रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed