Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   180 schools surveyed to determine center

Siddharthnagar News: केंद्र निर्धारण के लिए 180 विद्यालयों की हुई जांच

Sat, 15 Nov 2025 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
180 schools surveyed to determine center
-परीक्षा केंद्रों निर्धारण के लिए 223 विद्यालयों की होनी है जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण से पहले ही स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। इसमें अब तक 180 विद्यालयों की जांच भी हो गई है। जबकि जिले में 223 विद्यालयों ने डाटा अपलोड किया है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर 64710 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड द्वारा वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी घोषित करने के बाद स्कूलों में चहलकदमी बढ़ गई है। जनपद में इस बार 64710 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 37501 में बालक 19167 व 18334 बालिका, इंटरमीडिएट के 27209 में बालक 13962 व 13247 बालिका शामिल हैं। परीक्षा को लेकर प्रधानाचार्य और प्रबंधक अपनी-अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण की समिति ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे जांच टीम को आवश्यक अभिलेख, भवन विवरण, कक्ष क्षमता और संसाधनों से संबंधित जानकारी समय से उपलब्ध कराएं, ताकि सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। इस क्रम 17 नवंबर तक होने वाली जांच के क्रम में 15 नवंबर तक 180 विद्यालयों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। जबकि अन्य विद्यालयाें की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता से किया जा रहा हैं। 223 विद्यालयों ने सेंटर को लेकर डाटा अपलोड किया था। इसमें से अभी तक 180 विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया हैं। जबकि अन्य विद्यालयों का जांच करके निर्धारित समय पर डाटा भेज दिया जाएगा।
-अरुण कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed