{"_id":"610d6b6e8ebc3ebda400e22c","slug":"174-leave-entrance-exam-siddharthnagar-news-gkp4046522191","type":"story","status":"publish","title_hn":"174 ने छोड़ी बीएड प्रवेश की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
174 ने छोड़ी बीएड प्रवेश की परीक्षा
विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में बीएड की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
174 ने छोड़ी बीएड प्रवेश की परीक्षा
- पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के पांच केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग करके प्रवेश पत्र देखने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। वहीं प्रशासन की ओर गठित जोलन और सेक्टर मजिस्टर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। दोनों पालियों में 174 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बीएड की प्रवेश परीक्षा में जिले में 1800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज तेतरी बाजार, शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी को परीक्षा बनाया गया था। परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले साढ़े आठ बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। गेट पर चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। नौगढ़ तहसीलदार आरआर रमन ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसी प्रकार के सचल दस्ते में शामिल अन्य अधिकारी दोनों पालियों में परीक्षा का निरीक्षण करते रहे। मगर कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ गया। परीक्षा में 1800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1626 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 174 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का डीआईओएस ने खुद केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया। कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। डीआईओएस अवेधशनराय मौर्य ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न हुआ। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली। 174 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
---
परीक्षा से संतुष्ट दिखे परीक्षार्थी
परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थियों में उत्साह दिखा। उनका कहना था कि परीक्षा में प्रश्नपत्र अच्छा था। हल करने में आसानी थी। बुद्ध बालिका डिग्री कॉलेज में परीक्षा देकर निकलते समय परीक्षार्थी खुश नजर जाए।
विज्ञापन
---
परीक्षार्थियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान
बीएड की परीक्षार्थी शालनी गुप्ता शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ से परीक्षा देकर निकली तो इनके चेहरे पर मुस्कान थी। इन्होंने बताया कि पेपर बहुत अच्छा गया। प्रीती वर्मा शिवपति इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलकर अपने साथी छात्रा चर्चा कर रही थी कि मेरा पेपर बहुत ही अच्छा गया। विपिन कुमार शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ से परीक्षा देकर अपने मित्रों में चर्चा किया। कहा कोरोना काल में क्लॉस नहीं चला था। घर पर तैयारी किया और पेपर मेरा अच्छा गया। विकास यादव शिवपति इंटर कालेज शोहरतगढ़ से पेपर देकर निकलकर बात चीत में बताया कि तैयारी और मेनहत का परिणाम है कि आज मेरा पेपर अच्छा गया है।