फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘जुमलों से सत्ता हासिल करने में जुटी भाजपा’

‘जुमलों से सत्ता हासिल करने में जुटी भाजपा’

Sun, 28 Apr 2019 11:56 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
‘जुमलों से सत्ता हासिल करने में जुटी भाजपा’
हल्लौर में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में बोलते विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भाजपा झूठ और जुमलेबाजी के सहारे सत्ता हासिल करने में जुटी हुई है। भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों का शोषण किया है। सपा-बसपा गठबंधन बेहद मजबूत है। यह लंबे समय तक चलने वाला है। ये बातें विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने हल्लौर बाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और कठेला चौराहे पर आयोजित सभा में रविवार को कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के शासन काल में सभी धर्म वर्ग के हित में विकास कार्य किए जा रहे थे। किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद सूबे में बदले की भावना से योजनाओं को बंद कर दिया गया। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा। सम्मेलन को पूर्व राज्यसभा सांसद आलोक तिवारी, आफताब आलम, सैय्यदा खातून, रामकुमार चिन्कू यादव, अरशद खुर्शीद, ललई यादव, भगवानदास आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद सदस्य आलोक तिवारी व संचालन बच्चाराम बौद्ध ने किया। अजय चैधरी, दिनेश चंद्र गौतम, लक्ष्मण चैधरी, अफसर रिजवी, फुजैल मलिक, मोहम्मद शोएब, सुहेल फारूकी, रंजीत कुमार गौतम, निसार फारूकी, भदई प्रसाद, बद्री गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed