फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले आधी आबादी

मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले आधी आबादी

Tue, 12 Mar 2019 10:59 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले आधी आबादी
शोहरतगढ़ में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री लघु माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी में लोकतंत्र की पाठशाला आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने बेटियों को मताधिकार का महत्व बताया। साथ ही उनसे गांव के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की अपील की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तहसीलदार अरविंद कुमार ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए मतदान जरूरी है। देश की आधी आबादी को भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अपराजिता अभियान के जरिए महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका असर जरूर दिखेगा। विशिष्ट अतिथि एसआई जीवन त्रिपाठी ने छात्राओं को सुरक्षा एवं उनके अधिकार की जानकारी दी। कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने का अभियान घर से शुरू करने की जरूरत है। निशा सिंह ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 100, 108, 102 के बारे में जानकारी दी। कहा कि बेटियों को देश व समाज के विकास के लिए लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, उपाध्यक्ष जफर आलम, प्रबंधक प्रतिनिधि प्रवीण त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल वंदना यादव ने भी बेटियों से मतदान की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंद्रजीत उपाध्याय व संचालन अमित चौरसिया ने किया।
विज्ञापन



मतदान हम सभी का अधिकार
छात्रा अंजलि मोदनवाल ने कहा कि मताधिकार हर व्यक्ति का अधिकार है। हमें इसका इस्तेमाल सोच समझकर करना चाहिए।


जागरूक हो रही हैं महिलाएं
छात्रा मधुरावती गोस्वामी ने कहा कि अपराजिता अभियान से महिलाएं जागरूक हो रही हैं। यह सराहनीय कार्य है।


मतदान के लिए प्रेरित करूंगी
छात्रा पूजा भारती ने कहा कि घर के सदस्यों और परिचितों को मतदान के प्रति जागरूक करूंगी। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा।


गांव के लोग नहीं लेते खास रुचि
 श्वेता चैरसिया ने कहा कि गांव में लोग मतदान में खास रुचि नहीं लेते। उन्हें मतदान का महत्व समझाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed