फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rastriya lok adalat will organised at 8 december

राष्ट्रीय लोक अदालत आठ को

Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
rastriya lok adalat will organised at 8 december
जिला जज ने डीएम और एसपी के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला जज ने डीएम, एसपी समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें लोक अदालत की सफलता के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


जनपद न्यायालय के सभाकक्ष में गुरुवार को हुई बैठक में जिला सत्र एवं न्यायाधीश गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि लोक अदालत किसी भी विवाद के दोनों पक्षों के द्वारा आपसी सहमति से निर्णय पर पहुंचने की विधा है। पूरे विश्व में लोक अदालत के महत्व को स्वीकार किया जा रहा है। डीएम कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने अधिकाधिक स्थानों, थानों, तहसीलों पर राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर लगाए जाने पर जोर दिया। बताया गया कि पहली दिसंबर को समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों, समस्त बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ जिला जज की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय चौधरी, प्राधिकरण की जिला सचिव ज्योति, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, प्रभारी अपर जिलाधिकारी अजीत कुमार जायसवाल, लीड बैंक आफिसर ओम प्रकाश अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed