{"_id":"5bcdffefbdec22696f0083b2","slug":"171540227055-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां रामलला विराजमान हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर वहीं बनेगा, जहां रामलला विराजमान हैं
siddharthnagar
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण वहीं होगा, जहां रामलला विराजमान हैं। हाईकोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया है और सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी हमारे पक्ष में आएगा। यह कहना है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी का। वे सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। त्रिपाठी का जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
त्रिपाठी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है अपराध पर अंकुश लग गया है। प्रदेश में कानून का राज है और अपराधी या तो प्रदेश छोड़ रहे हैं या फिर सरेंडर कर जेल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, लेकिन उन्हें विश्वास हैं कि फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा। त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर उसी स्थान पर बनेगा जहां पहले था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के लिए कार्य कर रही है। लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। ऐसे में आगे भी केंद्र व प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा नेता बबलू श्रीवास्तव, सनी उपाध्याय, दीपक पांडेय, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।