{"_id":"5b3bad104f1c1bad288b467e","slug":"171530637584-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग बांध, मुंहचोरवा घाट पर कटान से लोग सहमे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग बांध, मुंहचोरवा घाट पर कटान से लोग सहमे
siddharthnagar
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
बानगंगा का जलस्तर घटने के बाद महथा रेलवे लाइन पुल से करीब सौ मीटर दूरी पर रिंग बांध पर कटान हो रहा है ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। बाढ़ से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार ने 30 जून तक बंधों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके अधिकारी कम बजट मिलने का रोना रो रहे हैं। बारिश से बानगंगा का जलस्तर घटा तो महथा रेलवे लाइन पुल से करीब सौ मीटर दूरी पर रिंग बांध पर कटान होने लगा। इससे महथा के लोग सहमे हुए हैं। वहीं अपना दल एस के विधायक चौधरी अमर सिंह के प्रतिनिधि शिवचंद्र भारती ने बूढ़ी राप्ती के मुंहचोरवा घाट पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया।
लोगों के अनुसार, पिछली बार आई बाढ़ के बाद यहां जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्य अभी तक नहीं करवाया गया। उमेश कुमार, सोनू, धर्मेंद्र, विवेक निगम, इंद्रजीत विश्वकर्मा, रामचयन, रामवचन मल्लाह ने बताया कि जल्द ही कटान स्थल का मरम्मत जिम्मेदारों द्वारा नहीं कराया गया तो नेपाल के पहाड़ी नदियों से बानगंगा में आने वाली बाढ़ से हमारे गांव को बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। गांव के विवेक निगम, सुकई विश्वकर्मा, रामवचन सैनी व भगवान शंकर का मंदिर कटान के करीब है। इससे इन पर सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। प्रधान मोहम्मद आसिम नैययर ने बताया कि महथा गांव के पश्चिम व रेलवे लाइन के दक्षिण नदी के रिंग बांध पर कटान तेजी से हुआ है। सुरक्षा के लिए बांस, रस्सी व पेड़ का झाला लगाया गया है। इस बांध पर मरम्मत कार्य अतिशीघ्र जरूरी है। नहीं तो बाढ़ आने पर गांव को तबाही से बचा पाना मुमकिन नहीं होगा। बानगंगा ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता एमटी राय ने बताया कि यह रिंग बांध सिंचाई विभाग के अंतर्गत नहीं आता है। ग्राम पंचायत द्वारा रिंग बांध को बनाया गया है। इसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है।
वहीं अपना दल एस के विधायक चौधरी अमर सिंह के प्रतिनिधि शिवचंद्र भारती ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ी राप्ती के मुंहचोरवा घाट पर हो रहे कटान स्थल का मंगलवार को कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कटान से लोग सहमे हुए हैं। इस दौरान राजेंद्र गौतम, विजय सिंह चौधरी, संतोष विश्वकर्मा, रामदास मौर्या, संजीत भारती, दिनेश चौधरी, विजय बहादुर गौतम, सोनू भारती, सरबजीत आदि मौजूद रहे।