फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सांसद पहुंचे अस्पताल,नहीं मिले डॉक्टर

सांसद पहुंचे अस्पताल,नहीं मिले डॉक्टर

Sat, 19 May 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 19 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांसद पहुंचे अस्पताल,नहीं मिले डॉक्टर
घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे सांसद। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल शनिवार को इटवा के महादेव घूरहू गांव में मारपीट में घायल लोगों से हालचाल जाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अनुपस्थित मिले। नाराज सांसद ने प्रमुख सचिव से सीएमएस की वार्ता कराई तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान अस्पताल में कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर सांसद ने सीएमएस को सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के महादेव घूरहू में मारपीट में बीच-बचाव करने गए हमले में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मौजूद थे। इस मामले में जब सीएमएस डॉ.रोचस्मती पांडेय से वार्ता करके डॉक्टर के बारे में जानकारी मांगी। सीएमएस ने जब फोन किया तो डॉक्टर ने बताया कि वे अवकाश पर हैं। इस पर सांसद नाराज हो उठे और तत्काल प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से सीएमएस को फोन पर बात कराई और डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला अस्पताल में कुछ स्थानों पर गंदगी मिली तो सफाई का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में मरीजों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता, एएसपी मुन्ना लाल सिंह, एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला की मौत की जांच एडीएम को
जब सांसद अस्पताल पहुंचे इसी बीच गांधी नगर मोहल्ला निवासी साबित्री (22) पत्नी रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर सांसद पीड़ितों से मिले और डीएम को इसकी जानकारी दी और जांच के लिए एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता को जांच का जिम्मा सौंपा गया। इस संबंध मे एडीएम ने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में इलाज में लापरवाही की बात कही गई थी। डीएम के निर्देश पर मृतका के परिजन व डॉक्टरों से वार्ता की गई। दोनों ने अपना-अपना पक्ष रखा है। रिपोर्ट तैयार करके डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद अस्पताल में आए थे। सर्जन उजेर डॉ. अहतर ड्यूटी पर नहीं मिले। इस मामले में उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से वार्ता कराई है। मामले की जांच करके रिपोर्ट दी जाएगी। वैसे वह मेरी अनुपस्थिति में सीएमएस के चार्ज पर रहे दूसरे चिकित्सक से छुट्टी लेने की बात कही है।
डॉ. रोचस्मती पांडेय, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed