{"_id":"596111b44f1c1bb26d8b4615","slug":"171499533748-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूल रहे थे अधिक फीस, विरोध लौटानी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूल रहे थे अधिक फीस, विरोध लौटानी पड़ी
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में अंकपत्र वितरण व फीस के नाम पर वसूली का आरोप अभिभावक व छात्रों ने लगाया है। शनिवार को छात्रों के हंगामे के बाद प्रधानाचार्य को एक छात्र के रुपये वापस करना पड़ा। आरक्षण कोटा में भी छात्रों को लाभ नहीं दिया जा रहा है।
क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि किसान इंटर कॉलेज सेकटा व संत मौनीदास इंटर कॉलेज में अंकपत्र प फीस के नाम पर अवैैध वसूली का खेल जारी है। शनिवार को कक्षा 10 में नामांकन कराने के लिए आए छात्र घनश्याम व शिवगोपाल से एक अध्यापक ने प्रति छात्र 710 रुपये फीस लिया, जबकि दोनो छात्र अनुसूचित वर्ग से हैं। आरक्षण का लाभ मिलने के बाद इनसे 402 रुपये ही शुल्क लेना था। अभिभावकों के साथ छात्रों ने पूरा मामला प्रधानाचार्य को बताया। प्रधानाचार्य केशव सिंह ने संबंधित अध्यापक को बुलाने के बाद रुपये वापस कराए। संत मौनीदास इंटर कॉलेज बिशुनपुर हरि में ग्राम बेतनार नविासी कक्षा 10 के छात्र सुनील पुत्र रामदास ने नामांकन करवाया। छह माह की फीस के रुप में विद्यालय ने 1 हजार 200 रुपये लिए। कक्षा 8 में एडमिशन कराने वाले छात्र श्रवण कुमार पुत्र रामनाथ यादव से 300 रुपये लिया गया। अभिभावकों ने आरोप में कहा कि कक्षा 8 तक की फीस को सरकार ने माफ कर दी है। विद्यालय से अंकपत्र लेने के लिए 100 से 200 रुपये तक सुविधा शुल्क वसूल किया जा रहा है। इस संबंध में डीआईओएस राज बहादुर मौर्या ने कहा कि इन विद्यालयों को पत्र जारी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।