फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   162 kg of cannabis seized, smuggler arrested

Siddharthnagar News: 162 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
162 kg of cannabis seized, smuggler arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस ने मंगलवार देर शाम जांच के दौरान बस्ती-बांसी हाईवे पर स्थित बेलगड़ी टोल प्लाजा के पास 162 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही मौके से श्याम उर्फ श्यामू निवासी ग्राम सारा थाना फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद को दबोच लिया। जबकि, उसके तीन अन्य साथी मौके से भाग निकले।
पकड़े गए आरोपी ने गांजा नोएडा में डिलीवरी की बात बताई है लेकिन गांजा कहां से आ रहा था, इसके बारे में जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बरामद गांजा की कीमत 85 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई बृजेश सिंह टीम के साथ मंगलवार शाम को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए पेट्रोलिंग पर निकली थी। बेलगड़ी टोल प्लाजा के पहले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शौचालय के पास पांच प्लास्टिक के बोरे पड़े नजर आए, जिसके पास चार व्यक्ति खडे़ थे। संदेह होने पर पुलिस बल ने दबिश दी तो वहां से तीन व्यक्ति हट गए जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित निवासी सारा थाना फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद बताया। बोरों की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed