फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘गांव-गांव, शहर-शहर मोदी और योगी बन जाएं कार्यकर्ता’

‘गांव-गांव, शहर-शहर मोदी और योगी बन जाएं कार्यकर्ता’

Mon, 29 Apr 2019 12:00 AM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
‘गांव-गांव, शहर-शहर मोदी और योगी बन जाएं कार्यकर्ता’
भाजपा प्रत्याशी का स्वागत करते हियुवा प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व विधायक श्यामधनी राही। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से बांसी स्थित एक पैलेस में रविवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हियुवा कार्यकर्ताओं का निस्वार्थ भाव से सेवा व मेहनत से मैं अभिभूत हूं। मोदी सरकार पुन: देश में विराजमान हो इसके लिए गांव-गांव, शहर-शहर मोदी और योगी बन जाइए। हियुवा के प्रदेश प्रभारी व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह पिछले 2014 के चुनाव में मोदी की आंधी में सपा, बसपा व कांग्रेस पत्तों की तरह उड़ गए थे। इस बार महामिलावट वालों का उससे भी बुरा हाल देश का युवा वर्ग फिर करने वाला है। इसी क्रम में कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, जिला संयोजक उमेश पांडेय, प्रेमनारायण दुबे, भाजपा बांसी विधानसभा के चुनाव प्रभारी हरिशंकर सिंह, अजय सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अजय वर्मा, शैलेंद्र सिंह, संजय मिश्र, रामकृपाल चौधरी, अजय मिश्र, ओमप्रकाश गुप्ता, जोखूराम विश्वकर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, आलोक अग्रहरि, लवकुश ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed