{"_id":"5c7d3f68bdec222c3706a5ab","slug":"161551712104-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- साहित्य सम्मेलन रहा शहीदों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- साहित्य सम्मेलन रहा शहीदों के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
कवि-शायरों की रचनाओं से श्रोता मुग्ध
प्रसिद्ध बाल कलाकारों ने नृत्य पेश कर लोगों का मन मोहा
इटवा में सिद्धार्थनगर साहित्य, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। यूथ एजूूकेशन एंड इम्पावरमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार की रात कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल में सिद्धार्थनगर साहित्य, कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन हुआ। इस दौरान कवि व शायरों की रचनाओं से श्रोता मंत्रमुग्ध हुए।
कार्यक्रम में लखनऊ, दिल्ली एवं मुंबई सहित विभिन्न शहरों के साहित्यकार, रचनाकार, पत्रकार, कवि व बाल कलाकार मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व समाजसेवी मौजूद रहे। साहित्य सम्मेलन में राजनीतिक, साहित्यिक, सामाजिक परिचर्चा, मार्शल आर्ट ड्रिल (सशक्त बेटी), बाल कलाकारों द्वारा नृत्य, सम्मान समारोह मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा नेता शिवनाथ चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे साहित्य, कला एवं लेखन को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बाल कलाकर वगीसा पंत व प्रणिका श्रीवास्तव ने नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। मंच पर ताइक्वांडो टीम ने अपने कौशल का परिचय दिया। पूरी रात एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन व मुशायरा के नाम रहा जिसमें प्रख्यात शायर अज्म शाकिरी, हाशिम फिरोजाबादी, हाशिम नोमानी, हिदायतुल्लाह शम्सी, अंकित द्विवेदी, कवयित्री चांदनी शबनम, गुले सबा, फलक, सलोनी राना आदि ने अपने कविताओं एवं रचनाओं से लोगों का दिल मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन सगीर खाकसार ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में अफरोज मलिक, मनोज सिंह, अजय प्रकाश, साजिद इलियास, रिहाई मंच के अध्यक्ष शोएब अहमद, डॉ. ऋचा आर्या, इंजीनियर जुबेर अहमद, अहसन जमील खान आदि मौजूद रहे।