फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुलिस को मिले 193 नए आरक्षी

पुलिस को मिले 193 नए आरक्षी

Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिले 193 नए आरक्षी
प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले आरक्षी सम्मानित किए गए। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में गुरुवार को भव्य परेड का आयोजन हुआ। इसमें 193 नव आरक्षी सम्मिलित हुए। इस परेड के दौरान आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस भव्य परेड समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह मौजूद रहे। एसपी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और सभी नव आरक्षियों को समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसपी ने बताया कि 24 जुलाई 2018 से पुलिस लाइंस में 193 नए आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इनका प्रशिक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। बताया कि रंगरूटों की आउट डोर एवं इन्डोर विषयों की परीक्षा कराई गई थी। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रंगरूटों को पासिंग आउट परेड में पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सभी रंगरुटों को सीसीटीएनएस व कंप्यूटर आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक मुन्नालाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर दिलीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बांसी नईम खान मंसूरी, क्षेत्राधिकारी इटवा श्रीयश त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया गया पुरस्कृत
आंतरिक परीक्षा में आनंद कुमार, भृगुनाथ चौहान, अविशेष कुमार, अविनाश यादव, शिवम गुप्ता, अमित कुमार, संग्राम सिंह, प्रिंस मौर्या, वहीं बाहरी परीक्षा में त्रिभुवन चौहान, राजेश्वर यादव, विजय कुमार यादव, प्रिंस मौर्या, आनंद कुमार, रंगा राजभर, योगेश यादव को पुरस्कृत किया गया। परेड कमांडर के रूप में प्रथम स्थान हासिल करनेवाले अनिल कुमार, द्वितीय स्थान पर कमलेश कुमार व तृतीय स्थान पर विशाल यादव रहे। जबकि सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी का पुरस्कार आनंद कुमार को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed