फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   12 pair married

विवाह बंधन में बंधे 12 जोड़े

Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 11 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
12 pair married
विवाह के बाद सांसद ने जोड़ाें को विवाह प्रमाण पत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला
उस्का बाजार। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को उस्का ब्लॉक परिसर में 12 जोड़े अपने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार, वैवाहिक सूत्र में बंध    गए। कार्यक्रम में पड़ोसी मुल्क नेपाल से एक बार फिर रोटी-बेटी का रिश्ता बना। नेपाल के पकड़ी निवासी जितेंद्र की शादी बरदहा की सुधा और बनगाई(नेपाल) के शिवप्रसाद की शादी बरदहा की सुशीला से हुई। 
विज्ञापन

 
विवाहित जोड़ों को विवाह से संबंधित प्रमाण पत्र डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने वितरित किया। सांसद ने कहा कि सभी माता-पिता को अपने बिटिया के विवाह की चिंता सताती रहती थी। अब यह चिंता प्रदेश सरकार की है। उन्होंने जोड़ों को एक हजार रुपये नकद, साड़ी और कंबल उपहार स्वरूप दिया। 
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार की कोशिश रहती है कि गरीबों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ    मिले। इस दौरान भाजपा   लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दुर्गा राय, जिलामंत्री हेमंत जायसवाल, दयाराम लोधी, मीनाक्षी वर्मा, बीडीओ संजय श्रीवास्तव, विमलकांत, गफ्फार, उमेश पांडेय, ओंकार नाथ पांडेय, सोनू सिंह, बिंदुमती मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जोड़े बंधे विवाह बंधन में ः नौगढ़ ब्लॉक की ममता की शादी लोटन के राजू, उस्का ब्लॉक के गुड़िया की इमिलिया के रामबरन, बरदहा की सुधा की नेपाल के जितेंद्र, बरदहा की सुशीला की नेपाल के शिवप्रसाद, बगही की रिंकी की महराजगंज के सोनू, शोहरतगढ़ ब्लॉक के चौहट्टा की गुडिय़ा की सुकरौली के प्रेमसागर, परसा महापात्र की वंदना           की संतकबीरनगर के संजय  कुमार, हरैया की गुड़िया की चुरिहारी के प्रभु, सियरापार के नीलम की पथरा बाजार के राजकुमार, मंजू की कोटिया के पेड़ालाल, माया की बलरामपुर के दिलीप कुमार और दिव्यांग     नीलम की शादी राहुल से हुई। इन जोड़ो में चार अनुसूचित जाति व आठ पिछड़ी जाति के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed