{"_id":"5b915e9b867a557f02566594","slug":"161536253595-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास से बीएसए दफ्तर तक प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास से बीएसए दफ्तर तक प्रदर्शन, नारेबाजी
siddharthnagar
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों का आक्रोश गुरुवार को भी नहीं थमा। उन्होंने डीएम आवास से लेकर बीएसए कार्यालय तक नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रखा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थी विद्यालय आवंटन व तत्काल ज्वाइनिंग की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने पहले डीएम आवास का घेराव किया और फिर पूरे दिन बीएसए कार्यालय पर जमे रहे।
शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग के समय उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएसए कार्यालय पर पहले कांउसलिंग के दौरान अव्यवस्था के चलते हंगामा हुआ और अब नियुक्ति पत्र को लेकर बवाल मचा हुआ है। बुधवार को अभ्यर्थियों के आक्रोश को देखते हुए देर रात डीएम ने नियुक्ति पत्र बांटने का आदेश दिया था। गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर कई काउंटर बनाकर 1056 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र में विद्यालय का आवंटन न होने से अभ्यर्थी एक बार फिर भड़क गए। उनका कहना था कि इस नियुक्ति पत्र को लेकर वह कहां जाएं। किस विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें। उन्होंने तत्काल विद्यालयों का आवंटन करने की मांग की।
आक्रोशित अभ्यर्थियों ने गुरुवार सुबह काफी देर तक डीएम आवास का घेराव किया। वहां बात नहीं बनी तो बीएसए कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि अन्य जिलों में विद्यालयों का आवंटन हो गया है, लेकिन यहां विभागीय लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। नाराज अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे बीएसए कार्यालय से नहीं हटेंगे। इस बीच, कार्यभार ग्रहण करने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए भी भारी संख्या में अभ्यर्थी जिला अस्पताल पहुंचे। विरोध करने वालों में अभिषेक त्रिपाठी, संतोष कुमार अग्रहरि, वैभव शुक्ला, पतंजलि मिश्रा, अभिनव त्रिपाठी, शिम्पी तिवारी, अजय कुमार, सम्राट पाठक, अरविंद यादव, प्रतिभा सिंह, प्रीति राय, अनुपम, अंकिता सिंह, अलोक सिंह, दीक्षा, प्रिया वर्मा समेत भारी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीएम व सीडीओ के निर्देश पर सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा जा चुका है। समायोजन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालयों का आवंटन कर दिया जाएगा।
-राम सिंह, बीएसए