फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   16 corona infected found in the district

जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 04 Apr 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
16 corona infected found in the district
जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में 16 कोरोना संक्रमित पाए गए। रविवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आइसोलेट कर दिया। संक्रमित मिले मरीज महानगरों से लौटने वाले बताए जा रहे हैं। जिले में अब तक 4187 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 4058 स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। 80 एक्टिव मरीज हैं और संक्रमण से अब तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रतिदिन जिले के आंकड़ों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 संक्रमित पाए गए। इनमें नौगढ़ ब्लॉक जगदीशपुर खुर्द गांव तीन संक्रमित पाए गए। हुसैनगंज और महंगा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ ब्लॉक के कंदवा बाजार और शोहरतगढ़ में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक के पथरा बाजार में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज ब्लॉक के बिथरिया, बेवां मुस्तकहम और बिलवट गांव में एक-एक संक्रमित मरीज मिले। भनवापुर ब्लॉक सिंगारजोत गांव में एक संक्रमित मिला। बांसी में एक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 16 संक्रमित पाए गए। सभी को आइसोलेट कर दिया गया। संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed