{"_id":"5d0bc1b88ebc3e1dfb07baa9","slug":"156105156115-siddharthnagar-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही पर राजस्व सचिव ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर राजस्व सचिव ने जताई नाराजगी
Fri, 21 Jun 2019 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। राजस्व परिषद के सचिव एवं आयुक्त रजनीश गुप्ता ने विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए शौचालय निर्माण, गोशाला निर्माण, टीकाकरण आदि योजनाओं में लापरवाही पर नाराजगी जताई।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत में शौचालय निर्माण की प्रगति रिपोर्ट खराब मिली। डीपीआरओ को शौचालय की दूसरी किश्त के लिए पत्र भेजने का निर्देश दिया। कहा कि जुलाई के अंत तक लक्ष्य को पूर्ण लिया जाए। अस्थायी गोशाला की समीक्षा के साथ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड व तहसील समाधान दिवस में वादों का निस्तारण की समीक्षा की गई। कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता अनिवार्य है। डीएम को जांच टीम गठित कर कार्यों का औचक निरीक्षण का निर्देश दिया। डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, एडीएम सीताराम गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरके मिश्र आदि मौजूद रहे।
रेहरा में चौपाल लगा सुनी समस्याएं
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के रेहरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर गुरुवार को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए जिले नोडल अधिकारी ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। कहा कि लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहना होगा। विभागीय अधिकारियों को कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा व सीडीओ हर्षिता माथुर आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर कार्यालय का भी निरीक्षण किया।