{"_id":"5d0a6b078ebc3e5a265b2ade","slug":"156096383310-siddharthnagar-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल अधीक्षक कराएंगे योग, बताएंगे फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल अधीक्षक कराएंगे योग, बताएंगे फायदे
Wed, 19 Jun 2019 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
sidddharthnagar
sidddharthnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जाएगा। अधीक्षक योग कराने के साथ-साथ योग से होने वाले फायदे भी बताएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी के प्रभारियों व अधीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपकर तैयारी पूरी कर ली है। योग कार्यक्रम जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले से लेकर ग्रामीण अंचल तक कार्य करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों के जिम्मेदारों को नोडल अधिकारी बनाकर योग दिवस मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। डीसीपीएम मान बहादुर ने बताया कि जिले के 19 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 27 एडिशनल पीएचसी व 14 सीएचसी पर योग दिवस मनाया जाएगा। जिले के सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षकों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) पर तैनात सीएचओ को भी जिम्मेदारी सौंप कर योग दिवस को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भोर में स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाले योग कार्यक्रम में अधीक्षक-ट्रेनर योग कराएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात सभी स्टाफ की मौजूदगी अनिवार्य है।