फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी

Wed, 19 Jun 2019 11:30 PM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के चुनाव की अधिसूचना जारी
मतदान करता मतदाता - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जनपद में भी जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत जिले में रिक्त पदों में ग्राम प्रधान के 16, ग्राम पंचायत सदस्य के 131 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 9 पद शामिल हैं। पर्चा दाखिल करने का अंतिम समय 26 जून है। जबकि मतदान 6 जुलाई को संपन्न होगा।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव में जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होने हैं, उनमें विकास खंड उस्का बाजार के तिघरा, खेसरहा के नासिरगंज, भूपतजोत, करही बगही, डुमरियागंज के बनगवा नानकार, टड़वा, नौगढ़ ब्लाक के महदेवा लाला, पारा नानकार, बांसी के परसपुर, मिठवल के खरिकाखास, मिठवल ब्लॉक के मिठवल बुजुर्ग, नसहर, बर्डप़ुर नंबर-5, शोहरतगढ़ ब्लॉक के महोनोली, चोड़ार शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां होगा बीडीसी के पदों पर निर्वाचन
उप चुनाव में जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्वाचन होगा, उनमें विकास खंड उसका बाजार के सोहांस सुमाली, मदनपुर एवं मरवटिया, खेसरहा के नासिरगंज, डुमरियागंज ब्लाक के तेनुहार उर्फ कठौतिया एवं सोनखर, बनगवा पड़ाइन एवं खोरिया शिवबख्श, नौगढ़ ब्लॉक के कपिया मिश्रा एवं महदेवा लाला, मिठवल के वार्ड संख्या 73, लोटन ब्लॉक का बस्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी तैनात
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हरिचरन पटेल के मुताबिक उप निर्वाचन को स्वतंत्र, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपादित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने निर्वाचन अधिकारियों की ब्लॉकवार तैनाती की है। बांसी में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनूप सिंह, मिठवल में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य, खेेसरहा में सहायक आयुक्त सहकारिता हरि प्रसाद, लोटन में डीपीओ राजीव सिंह, नौगढ़ में सहायक निदेशक बचत शशिकांत पांडेय, बर्डपुर में पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अजीत सिंह, जोगिया में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुुुमार, उसका बाजार में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, शोहरतगढ़ में जिला खादी ग्रामाद्योग अधिकारी एसपी जायसवाल, बढ़नी में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अक्षय लाल, डुमरियागंज में सहायक अभियंता अमित राज, भनवापुर में उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, इटवा में उप संभागीय कृषि अधिकारी संदीप कुमार सिंह, खुनियांव में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार वर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed