फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   करोड़ों की वैक्सीन खराब होने की कगार पर

करोड़ों की वैक्सीन खराब होने की कगार पर

Sat, 01 Jun 2019 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की वैक्सीन खराब होने की कगार पर
सीएमओ कार्यालय के भंडारे में इसी डी-फ्रीजर में रखा वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सीएमओ कार्यालय में रखी गई करोड़ों की वैक्सीन खराब होने की कगार पर है। पांच दिनों से बिजली नहीं होने से वैक्सीन मानक के अनुसार ठंडा नहीं हो पा रहा है। एक जनरेटर के भरोसे 11 डी-फ्रीजर है, जो लोड नहीं उठा पा रहा है। इसकी वजह से सीएमओ कार्यालय के ग्राउंड में स्थित पांच दिन पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया। विभागीय जानकारों का कहना है कि एक एक से दो दिनों के अंदर अगर ट्रांसफार्मर सही नहीं हुआ तो 11 प्रकार की वैक्सीन खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व सीएमओ कार्यालय के ग्राउंड में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। फायर ब्रिगेड की टीम आई तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इसके बाद से ट्रांसफार्मर को सही कराने की जहमत न तो बिजली निगम ने उठाया और न ही जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान दिया। इसकी वजह से जरूरत के 11 वैक्सीन खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इनमें जेई से लेकर हेपेटाइटिस-बी और रोटा वायरस जैसे महत्वपूर्ण वैक्सीन हैं। इन वैक्सीनों को बर्फ में रखा जाता है। यही वजह है कि वैक्सीन के लिए सीएमओ कार्यालय में 11 डी-फ्रीजर रखे गए हैं। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि एक जनरेटर है, जो काम के समय तक तो चलता है। लेकिन वह भी 11 डी-फ्रीजर का लोड नहीं उठा पा रहा है। अगर तापमान में गिरावट आता है तो सारे वैक्सीन के साथ-साथ कई महत्वपर्ण जीवन रक्षक औषधियां भी खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन

चार से आठ डिग्री तापमान की होती है जरूरत
सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि जो भी वैक्सीन और जीवन रक्षक दवाइयां कार्यालय में रखी गई हैं। उनके लिए चार से आठ डिग्री तापमान होना जरूरी है। अगर तापमान बढ़ता है तो सभी वैक्सीन और दवाइयां खराब हो जाएंगी। बताया कि किसी तरह जनरेटर चलाकर काम चलाया जा रहा है। लेकिन वह भी लोड नहीं उठा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वैक्सीन रखी गई हैं
सीएमओ कार्यालय में मौजूदा समय में पोलियो ड्रॉप, रोटा वायरस, मिजिल्स रुबैला, पीसीवी, पेटावायलेंट, डीपीटी, टीडी, वीसीजी, हेपेटाइटिस, जेई, एंटी स्नैक बैनम, एंटी रैबीज जैसे वैक्सीन रखे गए हैं।

डीएम को लिखा गया है पत्र
सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि बिजली निगम के आलाधिकारियों को कई बार फोन किया गया। चार से पांच बार लिखा पढ़ी भी की गई। लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर सही नहीं किया गया। इसे लेकर शनिवार को डीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed