फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   खसरे ने पसारा पांव, आधा दर्जन लोग बीमार

खसरे ने पसारा पांव, आधा दर्जन लोग बीमार

Thu, 30 May 2019 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
खसरे ने पसारा पांव, आधा दर्जन लोग बीमार
चिकन पॉक्स
डुमरियागंज। भवानीगंज क्षेत्र के पिकौरा गांव में खसरे की बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पांच दिनों में इस बीमारी की चपेट में आकर बच्चों व बड़ों समेत गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने बीमार ग्रामीणों की सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने खसरा फैलने की जानकारी बेंवा सीएचसी अधीक्षक को दी है।
विज्ञापन

पिकौरा गांव के टिंकू दुबे (30) को तीन दिन पहले तेज बुखार के साथ पूरे शरीर में दाने निकल आए। उनकी बेटी रिया (10) को दो दिन से खसरा ने चपेट में ले लिया। गांव के ही अरविंद की बेटी सुप्रिया (8) भी बीते दो दिनों से इस बीमारी की चपेट में है। पिंकू की रिंकल (4) व चांदनी (18) तीन दिन से इस बीमारी से परेशान हैं। इसके अलावा 3 वर्षीय अज्जू, 10 वर्षीय उत्कर्ष, 10 वर्षीय सोनाली को भी तेज बुखार के साथ शरीर में दाने निकल आए हैं। गांव के लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है। लोगों ने गांव में जल्द से जल्द स्वास्थ्य टीम भेजकर दवा वितरण करवाने की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। दो सदस्यीय स्वास्थ्य टीम को पिकौरा गांव भेज कर दवा वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed