{"_id":"5ce96f45bdec220708714bbe","slug":"15588022957-siddharthnagar-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकाल सांसद को दी जीत की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकाल सांसद को दी जीत की बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-55
जनपद के विकास के लिए एड़ी-चोटी एक करेंगे : पाल
जगदंबिका पाल की हैट्रिक जीत पर निकला विजय जुलूस
माधव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। जगदंबिका पाल क ी हैट्रिक जीत पर विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से विजय जुलूस निकालकर बधाई दी। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सिद्धार्थनगर जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए एड़ी-चोटी एक कर देंगे। इस दौरान हर हर मोदी घर घर मोदी, योगी आदित्यनाथ, राजा बांसी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
संस्कार मित्र मंडली, जन अधिकार सेना, भाजयुमो बांसी के संयुक्त तत्वावधान में सांसद जगदंबिका पाल के साथ शुक्रवार की देर शाम बांसी नगर में विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस बांसी नगर का भ्रमण करते हुए माधव बाबू पार्क में पहुंचा जहां पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम समापन हुआ।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जिस विश्वास और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत बनाने को लेकर जनता ने उन्हें व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना विश्वास मत दिया है, उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। इसके लिए कोई दिन-रात मेहनत करके सिद्धार्थनगर जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए एड़ी चोटी एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि उनके इस कार्यकाल में विकास के जितने भी कार्य अधूरे रह गए हैं, उसे प्राथमिकता के तौर पर पहले पूरा कराया जाएगा। सांसद के जुलूस के साथ हर हर मोदी घर घर मोदी, योगी आदित्यनाथ, राजा बांसी जिंदाबाद के नारे के लगाए। नगर भ्रमण के समय समाजसेवी हरिशंकर चौरसिया, सांसद जगदंबिका पाल की पुत्री पूजा पाल, सूरज अग्रहरि, गोविंद गुप्ता, गोलू चौधरी किशन अग्रहरि, अनुराग मिश्र, गुड्डू गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, शरद सोनी, धर्मवीर पाठक, अमर अग्रहरि, विशाल सोनी, शुभम शुक्ला, रमेश चौरसिया, बैजनाथ जासवाल, विजय दुबे, सौरभ पांडेय, बजरंगी वर्मा, रवि द्विवेदी, सौरभ सिंह, हरगोविंद साहू आदि मौजूद रहे।