{"_id":"5ce81ea7bdec22076a49a9a2","slug":"1558716122260-siddharthnagar-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनफिट मिले स्कूली बस, 60 प्रबंधकों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनफिट मिले स्कूली बस, 60 प्रबंधकों को थमाया नोटिस
Fri, 24 May 2019 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
शहर में स्कूली बस को चेक करते एआरटीओ एके शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शैक्षणिक संस्थानों से सम्बद्ध अथवा संचालित स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन जनपद में गठित तीनों टीमों की ओर से 7 बसों के अनफिट मिलने पर 60 विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस थमाया है। भविष्य में अमानक संचालन होने पर पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
उप परिवहन आयुक्त की ओर से पत्र मिलने के बाद 30 मई तक स्कूली वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत जनपद में तीन टीमों का गठन किया गया है। इनमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आशुतोष कुमार शुक्ला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज, यात्री कर अधिकारी जितेन्द्र कुमार दीक्षित की अगुवाई वाली टीम शामिल हैं। ग्रीष्मावकाश होने के कारण टीम के सदस्य विद्यालयों पर पहुंचकर वाहनों की फिटनेस जांच से जुड़े बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। पहले दिन शुक्रवार को पूरे जिले में 75 स्कूलों की सघन जांच की गई। इस दौरान 7 बस अनफिट पाए जाने पर 60 स्कूलों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एआरटीओ एके शुक्ला ने बताया कि नोटिस के बाद भी तय समय के भीतर पुन: जांच के दौरान अनफिट मिलने पर संबंधित स्कूलों के वाहनों का पंजीयन निरस्तीकरण करने की चेतावनी भी दी गई है। दुर्घटना की स्थिति में संबंधित प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।