फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अस्पताल की समस्या से रुबरु हुई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम

अस्पताल की समस्या से रुबरु हुई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम

Thu, 23 May 2019 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की समस्या से रुबरु हुई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम
जिला अस्पताल में निरीक्षण करती केंद्रीय स्वास्थ्य टीम। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने गुरुवार को जिला अस्पताल, उसका सीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया और वार्डों में जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने निर्देश दिया। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही।
विज्ञापन

केंद्र से आई चार सदस्यीय स्वास्थ्य टीम डॉ. राजीव खेड़ा डिप्टी कमिश्नर चाइल्ड हेल्थ की अगुवाई में गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने इंमरजेंसी वार्ड में जाकर व्यवस्था देखा। मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लेबर रूम में जाकर साफ-सफाई देखा और मरीजों से बात की। इसके बाद एसएनसीयू वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों का रजिस्टर चेक किया और मशीनों को देखा। इसके बाद पीआईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों के बारे में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वार्ड में सफाई व्यवस्था अच्छा रखने का निर्देश दिया। इसके बाद बर्न वार्ड, जनरल वार्ड और सर्जिकल वार्ड में भी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ओपीडी का निरीक्षण किया और मरीजों से बात की। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों का भर्ती रजिस्टर, दवा का स्टॉक, अस्पताल के स्टाफ का रजिस्टर देखा। वहीं महुलानी वेलनेस सेंटर को भी देखा। निरीक्षण में टीम की सदस्य डॉ. रेनू श्रीवास्तव, प्रशांत व प्रवेश के अलावा सीएमओ डॉ. आरके मिश्र, सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय, डॉ. प्रशांत अस्थाना नोडल अफसर आयुष्मान भारत योजना, डॉ. केके चौधरी, डीसीपीएम मानबहादुर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed