फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जीत के जश्न में उड़ाए अबीर-गुलाल

जीत के जश्न में उड़ाए अबीर-गुलाल

Thu, 23 May 2019 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
जीत के जश्न में उड़ाए अबीर-गुलाल
शहर में जीत के बाद जुलूस निकालते सांसद पाल। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत के साथ ही जगदंबिका पाल के हैट्रिक लगाए जाने पर पूरे जिले में भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। जिला कार्यालय, मतगणना स्थल के बाहर समेत जगह-जगह एकत्र भाजपाइयों ने अबीर-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताया।
विज्ञापन

गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने जश्न मनाया। इस दौरान जीत का श्रेय मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों, पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों को गति देने के लिए सांसद जगदंबिका पाल के प्रयास को दिया। प्रदेश के काबीना मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए जनादेश से स्पष्ट हो गया कि अभी भी मोदी सरकार की उपलब्धियों व विश्व मंच पर उठाए गए ठोस कदम पर विश्वास रखती है। भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की ओर से लागू कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव समेत हरिशंकर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, मनोज मौर्या, शिवनाथ चौधरी, ईश्वर चन्द्र दुबे, दिलीप चतुर्वेदी आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर एकत्र भाजपाइयों ने अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी जताई। इस दौरान जिला कार्यालय पर शामिल होने के अलावा डुमरियागंज के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक श्यामधनी राही, लोकसभा के प्रभारी दुर्गा राय, संयोजक राजेन्द्र पांडेय, शोहरतगढ़ के राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह, हियुवा के देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता आदि की उपस्थिति रही। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के मुख्य चौराहे पर भाजपाइयों ने पटाखे छोड़कर जगदंबिका पाल की जीत पर खुशी का इजहार किया। अनिल जायसवाल, शिवकुमार वर्मा, मयंक अग्रहरि, शिवजी तिवारी, राम उजागिर अग्रहरि, बृजेश जायसवाल, शिवशंकर अग्रहरि, मोलहू प्रसाद जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। खेसरहा प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा के अभूतपूर्व जीत पर ब्लॉक क्षेत्र के बेलौहा बाजार, सकारपार तथा कोटिया पांडेय चौराहे पर भाजपाइयों ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर चंद्रभूषण पांडेय, प्रेम मिश्रा, योगेंद्र पाण्डेय, पवन, विनोद यादव, राजेश अग्रहरि, बालकेश्वर चौधरी, डॉ. बाबूलाल, राम भरत लोधी, कौशल पाठक, दुर्गेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम पंचायत रमवापुर राउत के भाजपा समर्थकों ने ग्राम प्रधान घनश्याम यादव की अगुवाई में खुशी जताई गई। इस दौरान माता गिरी, बुधिराम मौर्या, वासुुदेव भारती, संतराम वरुण, कल्पनाथ वरुण, प्रमोद और शिवचरण चौधरी आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़े अबीर-गुलाल, बांटी मिठाई
शोहरतगढ़। लोकसभा चुनाव परिणाम आते ही भाजपा के गढ़ शोहरतगढ़ नगर पंचायत में खुशी का ठिकाना न रहा। भाजपा के पक्ष में प्रचंड बहुमत में आने पर नगर के गोलघर, भारतमाता चौक, सोनारी मोहल्ला, मोती चौक, राजजानकी मंदिर, आर्यनगर, शास्त्रीनगर, सुभाषनगर, धर्मशाला, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, अंबेडकर नगर, शास्त्रीनगर आदि मोहल्लों में भ्रमण करते हुए बीजेपी प्रत्याशी की जीत व देश में मोदी सरकार की दूसरी बार शानदार जीत पर खुशी मनाया। नपं अध्यक्ष बबिता कसौधन, सौरभ गुप्ता, बाबा राम उजागिर तिवारी, संजय कसौधन, मनोज तिवारी, केपी सिंह, नंदलाल वर्मा, धनश्याम गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरि, अभय सिंह, प्रधान श्यामसुंदर चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, नंदू गौड़, बब्लू गौड़, रविंद्र वर्मा, सतीश मित्तल, रामसेवक गुप्ता, गुड़्डू अग्रहरि, शिवशंकर उमर, रूपेश वर्मा, शिवकुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय परसरामका, विष्णु बुबना, जयप्रकाश वर्मा, सुभाष गौड़ समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी।


पाल की जीत पर मनाया जश्न
डुमरियागंज। निवर्तमान सांसद जगदंबिका पाल के पुन: विजई होने व लगातार हैट्रिक मारने पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया हल्लौर कस्बे में भाजपा नेता कैफी रिजवी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आतिशबाजी किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर रंजीत अग्रहरि सलीम रिजवी पिंटु सहारा पिंकू सनी गोविंद अग्रहरि उम्मीद रिजवी मुनीश रजा राकेश प्रमोद खुश्तर पाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed