फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दिग्गजों का साथ भी कांग्रेस को नहीं दिला सकी बढ़त

दिग्गजों का साथ भी कांग्रेस को नहीं दिला सकी बढ़त

Thu, 23 May 2019 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
दिग्गजों का साथ भी कांग्रेस को नहीं दिला सकी बढ़त
दिग्गजों का साथ भी कांग्रेस को नहीं दिला सकी बढ़त
विज्ञापन

2014 के लोकसभा चुनाव में मिले मतों से भी पीछे खिसक गई कांग्रेस
पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व मंत्री कमाल युसूफ ने थाम रखी थी प्रचार की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले के कई दिग्गज नेताओं का साथ और चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा के बावजूद लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को बढ़त नहीं मिल सकी है। इस चुनाव में कांग्रेस को 2014 के लोकसभा चुनाव में मिले मतों से बहुत पीछे खिसक गई।
लोकसभा चुनाव में काफी माथापच्ची के बाद देर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय की घोषणा हुई। इसके बाद जिले के कई दिग्गज नेताओं ने उनके चुनाव प्रचार की कमान थाम ली। जिले में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम के चुनावी मुहिम को धार देते हुए पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ ने जब कांग्रेस का दामन थामा तो लगा कि अब कांग्रेस प्रत्याशी काफी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और बढ़त भी लेंगे। जिले में पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वरचंद शुक्ल, पूर्व विधायक अनिल सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी आदि ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसके बावजूद चुनाव परिणाम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश कर दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयप्रताप सिंह की पत्नी वसुंधरा सिंह 88,117 मत पाई थी। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्गजों के साथ और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जनसभा के बाद भी 2014 के आंकड़ों तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन



विधानसभा चुनाव न लड़ने का भी मिला खामियाजा
कांग्रेस पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन किया था। इसके तहत वह जिले के सभी पांचों सीटों पर चुनाव न लड़ते हुए सपा प्रत्याशियों का समर्थन कर रही थी। इस चुनाव में किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सिंबल से किसी के चुनाव न लड़ने से उसके कार्यकर्ता और समर्थकों में निराशा छा गई थी। जानकारों के अनुसार इस कारण भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed