{"_id":"5cb4c064bdec2214516f6322","slug":"151555349604-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन, प्रशासन का पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में होगा नामांकन, प्रशासन का पुख्ता इंतजाम
Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर चार पहिया वहनो के लिए बना बैरियर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के लिए 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों को दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष संख्या 10 प्रथम तल निर्धारित किया जाएगा।
डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन में नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तक, जांच 24 अप्रैल, नाम वापसी 26 अप्रैल, मतदान 12 मई, मतगणना 23 मई को होगी। नाम निर्देशन पत्र न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 10 प्रथम तल कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्रों के साथ जमानत की धनराशि 25 हजार नकद अथवा ट्रेजरी चालान द्वारा जमा किया जाएगा। उक्त जमानत धनराशि अनुसूचित जाति, जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12 हजार 500 रुपये जमा करना होगा। उपरोक्त जमानत धनराशि चेक के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय की सीमा 70 लाख निर्धारित की गई है। इस सीमा के अंतर्गत निर्वाचन व्यय सुनिश्चित करना होगा, अन्यथा जरूरी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से नामांकन कक्ष के बीच होने वाली गतिविधियों की वीडियोग्राफी होने के साथ ही सीसी कैमरे में कैद की जाएगी।
कलेक्ट्रेट में आने के लिए चलना होगा पैदल
नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट आने वाले जरूरतमंदों के साथ ही प्रत्याशियों को भी 100 मीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी। मुख्य द्वार के दोनों दिशाओं में 100-100 मीटर पर बैरियर लगाए जाएंगे। पूर्वाह्न 11 से 3 बजे तक कड़ी सुरक्षा रहेगी। नामांकन कक्ष में प्रवेश के समय प्रत्याशी के साथ समर्थकों की संख्या सिर्फ 4 ही रहेगी। बैरियर के पहले प्रत्याशी मात्र 3 वाहनों का ही प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
अभेद्य किले में तब्दील हरेगा कलेक्ट्रेट भवन
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो उप जिला मजिस्ट्रेट, दो पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ ही 11 थानों के प्रभारियों, 23 उपनिरीक्षक, 2 महिला उप निरीक्षक, 10 मुख्य आरक्षी, 66 आरक्षी, 10 महिला आरक्षी, 9 ट्रैफिक पुलिस, एक टीजी के अलावा 2 फायर टेंडर, डेढ़ सेक्सन पीएसी व 28 पीआरडी जवानों को 22 चिह्नित स्थलों पर लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त के अलावा प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था रूटीन से हटकर कड़ी रहेगी।
माडल नामांकन स्थल बनेगा कलेक्ट्रेट भवन
जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कलेक्ट्रेट भवन में नामांकन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इस दौरान आने वाले प्रत्याशियों व समर्थकों को आकर्षित करने के लिए विविध संसाधनों के जरिए मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए सेल्फी प्वाइंट भी अलग से मनेगा। जहां आयोग की ओर से लागू स्लोगन के बीच प्रत्याशी व समर्थक सेल्फी ले सकेंगे। बताया कि नाम निर्देशन पत्र नि:शुल्क मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से 3 बजे तक ही पूरी होगी।
सूचना पट्ट पर चस्पा होगा विवरण
जिलाधिकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों का संपूर्ण विवरण कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर चस्पा होगा। इसके साथ ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। इसके बाद किसी को कोई आपत्ति हो तो जिला निर्वाचन अधिकारी से लगायत मुख्य चुनाव अधिकारी तक शिकायत कर सकता है।