फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संविदा कर्मियों के समर्थन में आए कर्मचारी संगठन

संविदा कर्मियों के समर्थन में आए कर्मचारी संगठन

Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 24 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों के समर्थन में आए कर्मचारी संगठन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते एनएचएम के संविदा कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मी चौथे दिन गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। इस मौके पर कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को कई संगठन कर्मियों के समर्थन में आ गए। विरोध के क्रम में 28 जनवरी को कर्मी रैली निकालेंगे। कर्मियों की हड़ताल के चलते आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों की मांग है आउटसोर्सिंग से भर्ती हुए कर्मचारियों को समायोजित किया जाए, संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन एवं नवीन पदों का सृजन, स्थायी सेवा लाभ दिए जाने, समान कार्य समान वेतन दिए जाने, आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय दिए जाने की मांग शामिल है। गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशसन के जिला मंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, यूपी मेडिकल हेल्थ मिनिस्ट्रयल संघ के जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने धरने को संबोधित किया और अपना समर्थन दिया। धरने में जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय, राजेश शर्मा, मान बहादुर, समीर सिंह, अरविंद त्रिपाठी, ओपी द्विवेदी, सतीश चन्द्र वर्मा, दिनेश मिश्रा, हरीश यादव, उस्मान, रवि प्रकाश चौधरी, चंदन राय व संदीप पाठक मौजूद रहे। हड़ताल के कारण इमजरजेंसी को छोड़ सभी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed