{"_id":"5c489e82bdec22089f03ada8","slug":"151548263042-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आधार कार्ड से भी लीजिए राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आधार कार्ड से भी लीजिए राशन
Wed, 23 Jan 2019 10:38 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
Aadhar
सिद्धार्थनगर। अगर आप का अंगूठा ई-पॉज मशीन से मैच नहीं कर रहा है तो भी आपको राशन मिलेगा। बस इसके लिए उपभोक्ता के पास राशन कार्ड होना चाहिए। इस व्यवस्था से नेपाल सीमा से सटे गांवों के लोगों को दिक्कत से निजात मिलेगी। इस पहल के बाद करीब जिले के 425154 लाख उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
जिले में अक्सर यह शिकायतें आती है कि कोटेदार उन उपभोक्ताओं को राशन नहीं देते है, जिनका ई-पॉज पर अंगूठे का निशान मैच नहीं खाता है। इसके कारण हर गांव से अधिकांश लोग राशन से वंचित रह जाते है। इससे निजात के लिए जिला प्रशासन ने आधार कार्ड के जरिए राशन देने की योजना बनाई है। इटवा एसडीएम ने इसकी शुरूआत भी कर दी है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि अगर किसी भी उपभोक्ता का अंगूठा ई-पॉज मशीन से मैच नहीं करता है, तो उसका आधार कार्ड देखकर उसे राशन दे दिया जाए।
इसमें अगर लापरवाही होती है तो कोटेदार पर कार्रवाई होगी। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि अगर ई-पॉज मशीन में अंगूठे का निशान मैच नहीं करता है तो भी उपभोक्ता परिवार के मुखिया या फिर सदस्य का आधार कार्ड दिखाकर राशन ले सकता है। अगर कोई कोटेदार इसके बाद भी राशन नहीं देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
500 से अधिक गांवों के लोगों की दिक्कत होगी कम ः ई-पॉज मशीन का नेटवर्क बॉर्डर क्षेत्र में न मिलने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। यह दिक्कत जिले के 500 से अधिक गांवों में थी। नियम के चलते कोटेदार भी राशन नहीं दे पाते थे। अब नई व्यवस्था ने लोगों और कोटेदारों को दिक्कत मिलेगी।