फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पैदल यात्रा कर सरकार की योजनाएं बताई

पैदल यात्रा कर सरकार की योजनाएं बताई

Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
पैदल यात्रा कर सरकार की योजनाएं बताई
फोटो-
विज्ञापन

कमल संदेश पद यात्रा निकाली गई
बिस्कोहर। विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में शुक्रवार को क्षेत्र के हबीरपुर गांव से कमल संदेश पद यात्रा निकाली गई। क्षेत्र के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बताई गई और उसका लाभ उठाने को कहा।
टीम प्रमुख द्वारपाल चौरसिया के नेतृत्व में हबीरपुर गांव से निकली कमल संदेश पद यात्रा को विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा गांव से शुरू होकर पिपरा, गौरा, त्रिलोकपुर, देवथरी, रामनगर, मधवापुर, गोविंदपुर होते हुए भलुईया गांव में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने गली मोहल्लों के हर घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिला मंत्री पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुधीर तिवारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग बिस्कोहर मंडल उपाध्यक्ष द्वारपाल चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवजी तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मारकंडेय पांडेय, मारुति नंदन मौर्या, अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने सरकार की उपलब्धियां बताईं
बर्डपुर। कमल संदेश यात्रा के तहत शुक्रवार को बर्डपुर मंडल के हथिहवां, चैनपुर, कटया सहित कई गांव में भाजपा की ओर से पद यात्रा कर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। मुख्य अतिथि सदर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने चैनपुर में आयोजित चौपाल में कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार ने हर घर में बिजली, गैस, शौचालय देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितेश पांडेय ने किया। इस दौरान विधानसभा संयोजक पद यात्रा ओमप्रकाश यादव, मंडल संयोजक पद यात्रा अजय उपाध्याय, अमित उपाध्याय, संजय पासवान, हरिशंकर तिवारी, सुरेंद्र यादव, किशोरीलाल जायसवाल, रामनरेश पाल, चंद्र प्रकाश धर द्विवेदी, विजय चौरसिया, अरविंद तिवारी, मंटू बाबा, आशीष कुमार, विजय गुप्ता, कृष्णकुमार शुक्ला, घनश्याम चौधरी, विजय कुमार, श्रीप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed