फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आठ सूत्री मांगों को लेकर रसोइयों ने भरी हुंकार

आठ सूत्री मांगों को लेकर रसोइयों ने भरी हुंकार

Fri, 24 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आठ सूत्री मांगों को लेकर रसोइयों ने भरी हुंकार
आठ सूत्री मांगों को लेकर रसोइयों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

फोटो-56
- सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा, चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मिड-डे-मील रसोइया कर्मचारी यूनियन जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। वक्ताओं ने समस्या निस्तारण न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मिड-डे-मील रसोइया कर्मचारी यूनियन की ओर से आयोजित धरने में निजीकरण पर रोक लगाने, मानदेय का भुगतान खाते से करने, रसोइयों को 12 महीने का मानदेय देने, न्यूनतम 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, स्कूल कर्मचारी के रूप में पंजीकृत करने, नवीनीकरण व पाल्य व्यवस्था समाप्त करने, 135 दिन का मातृत्व अवकाश प्रसव के समय से प्रदान करने, रसोइयों का हो रहे शोषण पर अंकुश लगाने जैसे बिंदु शामिल रहे। मंडल संरक्षक विजय नाथ तिवारी की अगुवाई धरना समाप्ति से पूर्व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह को सौंपा गया। धरने को मंडल महामंत्री ध्रुव चंद्र समेत पंकज प्रसाद, श्याम लाल, शत्रुघ्न, सुनरावती, राम उजागिर मौर्या ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रमिला, राधिका, निर्मला, रेखा, पूनम, कलावती, प्रेमशीला, अंबिका, मालती, शांति, केशमती, इन्द्रमती आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed