{"_id":"5b3e4d3c4f1c1bae288b4c9a","slug":"151530809660-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों की निधि से बनेंगी 50 नावें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों की निधि से बनेंगी 50 नावें
siddharthnagar
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बाढ़ के दौरान बचाव के लिए विधायकों ने अपनी निधि से नाव बनवाने का निर्णय लिया है। पूरे जिले में 50 नावें बनवाने का प्रस्ताव आया है। नाव के निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई है। निर्माण में 32 लाख, 81 हजार 250 रुपये की लागत आएगी। इस तरह की पहल से कछारवासियों को बचाव व राहत मिल सकेगी।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय को प्राप्त प्रस्ताव के मुताबिक विधायक निधि से बनने के लिए कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 18, शोहरतगढ़ व इटवा विधानसभा क्षेत्र से 10-10, डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में 12 नाव शामिल हैं। एक नाव पर 65 हजार 625 रुपये खर्च होंगे। लिहाजा पूरे जिले में इस मद में विधायक निधि से 32 लाख 81 हजार 250 रुपये की राशि खर्च होगी। एक नाव पर 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

बांसी विधानसभा क्षेत्र से अब तक एक भी नाव बनवाने का प्रस्ताव नहीं मिला है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक संत कुमार ने बताया कि प्राय: जिले में आने वाली बाढ़ से निजात की दिशा में विधायक निधि से बनने वाले नाव की भूमिका अहम होगी। बनने के बाद सभी नाव संबंधित विभागों के नियंत्रण में ही रहेगी।
विज्ञापन