फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुलिस ने 74 शरारती तत्वों को पाबंद किया

पुलिस ने 74 शरारती तत्वों को पाबंद किया

Sat, 16 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 74 शरारती तत्वों को पाबंद किया
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। थाना परिसर में शनिवार की शाम पांच बजे एसओ शमशेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में दुर्गापूजा, मूर्ति विसर्जन व मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसओ ने दो समुदाय के लोगों से वार्ता कर पर्व को शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न कराने की अपील की।
विज्ञापन

एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 74 शरारती तत्वों को पुलिस ने पाबंद किया है। शांति पूर्ण माहौल में दोनों समुदाय के लोग अपना-अपना त्योहार सादगी व उल्लास के साथ मनाएं। माहौल बिगड़ने पर पुलिस अराजक तत्वों पर सख्ती से पेश आएगी। इस बार भी दुर्गापूजा, मोहर्रम एक साथ है। लोगों को ध्यान रहे कि वर्ष 2015 में दशहरा में मूर्ति विसर्जन के बाद ताजिया जुलूस में बवाल हो गया था। इस घटना में प्रशासन के साथ-साथ दोनों समुदाय के लोगों को समस्या झेलनी पड़ी थी। लोग सादगी व सौहार्र्द पूर्ण माहौल में अपने-अपने त्योहारों को मनाएं। दंगा व बवाल होने पर पुलिस से कोई बच नहीं पाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अराजक तत्वों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। थाना क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों के अलावा भीड़भाड वाले स्थानों पर भी सीसी टीवी कैमरा से पुलिस माहौल का जायजा लेगी। इस दौरान नगर पंचायत के लिपिक जगदंबिका त्रिपाठी, खुनुवा चौकी इंचार्ज रामेश्वर यादव, एसआई जुबेर अली, अजय सिंह, संतोष कुमार दुबे, रामानंद यादव, हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, सपा नेता वीरेंद्र तिवारी, प्रधान अर्जुन चौधरी, अब्दुल मजीद, श्रवण जायसवाल, अभय सिंह, चतुर्भुजी पांडेय, रमेश त्रिपाठी, हरिराम भारती, रामू यादव, संतराम शर्मा, डॉ.संजय श्रीवास्तव, बलराम चौरसिया, संजय जायसवाल, इंसान अली, पूर्व प्रधान महफूज आलम, रहमत अली, सौरभ गुप्ता, लालजी गौड, अली अहमद, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed