फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   जमीन के विवाद में युवक की हत्या

जमीन के विवाद में युवक की हत्या

Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में युवक की हत्या
बांसी (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव के पास गड्ढे में युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान गांव के ही आदर्श कुमार (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे से सटे गौरा गांव के बाहर गड्ढे में ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह एक युवक की लाश देखी। शव को बाहर निकाला गया तो पहचान आदर्श कुमार के रूप में हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। बाइक भी पास में खड़ी थी। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां कलावती ने गांव के ही तीन लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि एक बैनामा के मामले में गांव के दिलीप, दुर्गेश और शोहरत उससे पैसा मांग रहे थे, जिसे देने में असमर्थ थी। गुरुवार की रात करीब 9 बजे इन तीनों ने फोन कर आदर्श को एक स्थान पर बुलाया था। इसके बाद से ही आदर्श घर नहीं लौटा। कलावती का आरोप है कि दिलीप, दुर्गेश और शोहरत ने ही आदर्श की हत्या की और फिर शव गड्ढे में फेंक दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दुर्गेंश और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed