{"_id":"64f8c248743a659d57029f4e","slug":"150-children-were-examined-in-the-handicapped-testing-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4253-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिव्यांग परीक्षण शिविर में 150 बच्चों का हुआ जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिव्यांग परीक्षण शिविर में 150 बच्चों का हुआ जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत छह वर्ष से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर लगाया गया।
जिसमें क्षेत्र भर के बेसिक स्कूलों के 60 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। मौके पर ही 45 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। 10 बच्चों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पांच बच्चे दिव्यांगता की श्रेणी में नहीं पाए गए। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणा पति त्रिपाठी ने बताया कि यह शिविर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर समस्त बीआरसी पर अलग-अलग तिथियों में लगाया जा रहा है।
भनवापुर बीआरसी पर 90 बच्चों का पंजीकृत किया गया। जिसमें से 53 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया गया जबकि 20 बच्चों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया। मेडिकल बोर्ड की टीम में डाॅ. अंगद प्रसाद वर्मा, डाॅ. शमीम अहमद व डाॅ. संजय कुमार शर्मा, डाॅ. विमल द्विवेदी, डाॅ. आरके वर्मा व डाॅ. संजय गुप्ता मौजूद रहे।