फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 days free summer sports training started

15 दिवसीय नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शुरू

Sat, 03 Jun 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
15 days free summer sports training started
बढ़नी में वॉलीबॉल समर कैंप में लाइन में खड़े खिलाड़ी।
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार शाम ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस बार वॉलीबॉल के साथ एथलेटिक्स खेल का भी हुनर सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी एवं जागृति स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन बालक बालिका जूनियर वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। राजकुमार सिंह राजू शाही ने दीप जलाकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर क्षेत्र के बालक, बालिकाओं के लिए लाभकारी साबित होगा। आयोजन सचिव जागृति स्पोर्टिंग क्लब व उत्तर प्रदेश वॉलीबाॅल एसोसिएशन कोषाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है। अधिक से अधिक बालक व बालिकाएं इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। सभासद निजाम अहमद ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर 1 जून से 15 जून तक प्रतिदिन संचालित होगा। जिसमें बालक, बालिका जूनियर वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स की सीख कुशल प्रशिक्षक की देखरेख में दी जाएगी। इस दौरान करम हुसैन इदरीसी, खेल प्रशिक्षक रत्नेश सिंह, शंभू गुप्ता, दीपक कुमार के अलावा जूनियर वर्ग बालिका व बालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed