फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 beegh crop burnt

Siddharthnagar News: आग से 15 बीघा गेहूं की फसल राख

Fri, 12 Apr 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
15 beegh crop burnt
फोटो- है
विज्ञापन




- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव में हुई अगलगी की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

धेंसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव मेंं बिजली के शार्ट-सर्किट से बृहस्पतिवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक 15 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई।

अगलगी में क्षेत्र के लखनपारा गांव निवासी भुसऊल का सात बीघा गेहूं जल कर राख हो गई। भुसऊल की पत्नी मैना देवी ने बताया कि इस बार गेहूं की फसल बहुत अच्छी लगी थी। इसी के भरोसे पूरे घर की व्यवस्था चलती है। लेकिन आग लगने से हमारे सारे अरमान जल गए। दवाई व अन्य घर गृहस्थी की व्यवस्था खेती से ही चलती है। अब तो केवल सरकारी अधिकारियों का ही भरोसा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सेबुई निवासी बृजलाल का एक बीघा, लखनपारा निवासी जनमेजय का 10 बीघा, योगेंद्र का डेढ़ बीघा, रामवृक्ष का दो बीघा, गंगाराम का डेढ़ बीघा गेंहू जल गया। आग लगने के कुछ देर बाद तहसीलदार शोहरतगढ़ अजय मौर्य मौके पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पीड़ितों को बताया कि मुख्यमंत्री खेत खलिहान दुर्घटना स्कीम में सभी लोग तत्काल ऑनलाइन आवेदन करें। मंडी समिति की ओर से 2700 रूपये प्रति बीघा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed