{"_id":"644d650bc1e4cbbcaa00ae74","slug":"1488-children-left-navodaya-entrance-exam-siddharthnagar-news-c-7-1-145879-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 1488 बच्चों ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 1488 बच्चों ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा
Sun, 30 Apr 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के 11 केंद्रों पर शनिवार को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक नवोदय की प्रवेश परीक्षा हुई। चेकिंग करने के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिय गया। परीक्षा में 1488 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित होती है। इस वर्ष शनिवार को जिले के 11 केंद्रों पर 11:30 से 1:30 बजे तक परीक्षा होनी थी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही बच्चे केंद्र पर पहुंच गए थे। मजिस्टे्रट की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। गेट पर चेकिंग करने के बाद बच्चों को प्रवेश दिया गया। कमरे में रोल नंबर के हिसाब से उन्हें बैठाकर कॉपी बांटी गई। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार जयकिसान इंटर कॉलेज में 329 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें 248 छात्रों ने परीक्षा दी। जबकि 81 छात्र अनुपस्थित रहे। जोगिया के 417 पंजीकृत के सापेक्ष 244 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 113 छात्र अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नौगढ़ बिंदेश गुप्ता, केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य जयराम यादव, नवोदय विद्यालय से कपिल यादव, शिक्षक श्यामानंद श्रीवास्तव, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, सच्चिदानंद शुक्ल, नित्यानंद आदि मौजूद रहे। लोटन प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के कल्पनाथ सिंह कन्या इंटर कॉलेज लोटन में सेक्टर मजिस्ट्रेट नीरज कुमार व पर्यवेक्षक भानुप्रताप सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालय से कुल 191 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी। पर्यवेक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया की नवोदय विद्यालय की परीक्षा चल रही है। जिसमें 73 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई है। एसओ लोटन चंदन कुमार केंद्र का जायजा लेते रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील मुख्यालय स्थित पीपुल्स इंटर कॉलेज पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 449 परीक्षार्थियों में 134 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीपुल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चिंताराम चौधरी ने बताया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। परीक्षा में 315 परीक्षार्थी शामिल हुए है। जिले में कुल 5099 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 3611 बच्चे शामिल हुए और 1488 ने परीक्षा छोड़ी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कहीं किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है।